Search

 
 
 

हूल दिवस पर बोले CM हेमंत, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के मौके पर हूल क्रांति के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो, चुन्नी मांझी और सुबी हांसदा को नमन करते हुए हूल जोहार कहा.
 

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के मौके पर हूल क्रांति के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो, चुन्नी मांझी और सुबी हांसदा को नमन करते हुए हूल जोहार कहा.

 

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से शुरू हुई हूल क्रांति ने शोषण और अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था. हमारे वीर पुरखों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उन्होंने अन्याय के सामने कभी हार नहीं मानी और अपने अधिकारों के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया.

 


https://lagatar.in/is-this-the-beginning-of-the-end-for-the-jharkhand-polices-authority

https://lagatar.in/charges-framed-against-jharkhand-minister-sanjay-yadav-in-bihar-in-connection-with-the-illegal-sand-trade

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगों की पहचान वीर पुरखों के संघर्ष और बलिदान से है. उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा. सीएम ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद झारखंड नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. 

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार वीर पुरखों के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम करती रहेगी. अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने हूल जोहार, जोहार झारखंड और जय झारखंड का नारा भी दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही