Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमबीबीएस छात्रों की गुंडागर्दी, रास्ते का इस्तेमाल करने पर राहगीरों से मारपीट

Ranchi: रिम्स के एमबीबीएस छात्र कानून अपने हाथ में ले रहे हैं. बिना किसी भय के साथ हॉस्टल नंबर छह के पास के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे राहगीरों के साथ मारपीट कर रहे हैं. शुक्रवार को अस्पताल के गार्डों के साथ मिलकर एमबीबीएस छात्रों का राहगीर की जमकर धुनाई करते वीडियो वायरल हुआ. इस मसले को लेकर जब प्रबंधन से बात की गई तो प्रबंधन ने छात्रों की गलती मानने से इंकार कर दिया. पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बताया कि हॉस्टल नंबर छह के पास लगातार छिनतई और चोरी की घटना हो रही थी. जिसके बाद गाड़ी से आने जाने वालों को रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो राहगीर नहीं मान रहे हैं. उन्हें रोकने पर वो बदतमीजी भी करते हैं. जिसके साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है, वो किसी सिक्योरिटी वाले को रोके जाने पर गाली गलौज कर रहा था. इसी में मारपीट हो गई है हालांकि उन्होंने कहा कि इस मारपीट में कोई भी मेडिकल छात्र शामिल नहीं हैं. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/hearing-on-rahul-gandhis-case-in-ranchi-civil-court-on-saturday-court-has-issued-notice/">राहुल

गांधी के मामले पर रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को सुनवाई, कोर्ट ने जारी किया है नोटिस
[caption id="attachment_532725" align="aligncenter" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/rims-1-1.jpg"

alt="" width="1080" height="1144" /> आने-जाने वाले लोगों से मारपीट करते मेडिकल के छात्र[/caption]

मंगलवार से ही राहगीरों को रोक रहे हैं हॉस्टल के छात्र

लगातर चोरी और छीनतई की घटना का हवाला देकर मंगलवार से ही राहगीरों को रोका जा रहा है. मंगलवार को ही हॉस्टल नंबर छह के पास बैरिकेडिंग की गई है. आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. रिम्स से संबंधित लोगों को ही आने दिया जा रहा है. अन्य सभी लोगों को आने से रोका जा रहा है. मंगलवार को ही लोगों ने कहा था कि डॉक्टर कह रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें कहा कि जो भी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करें उन्हें खुद अपने तरीके से रोकिए. हालांकि बरियातु थाना प्रभारी ने इस बात से इंकार किया था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/three-important-news-of-hazaribagh-annada-college-formed-para-medical-workers-on-strike-for-the-fifth-day-complaint-against-baliyavi/">हजारीबाग

की तीन अहम खबरें : अन्नदा कॉलेज बना चैंप‍ियन, पांचवें द‍िन भी हड़ताल पर रहे पारा च‍िक‍ित्‍साकर्मी, बलियावी के ख‍िलाफ श‍िकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही