Arwal : बिहार के अरवल में भीषण सड़क हादसा हो गया है. सदर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 139 बनिया बीघा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गयी. जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं ट्रक ने ऑटो में इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि उसके परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
अरवल : सगाई समारोह में जा रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत,12 घायल
Last Updated: Dec 11, 2024 12:00 AM (IST)