Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में सड़क दुर्घटना में दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई. रांची-हजारीबाग रोड के चुटुपालू घाटी के गढ़के मोड़ के पास एक स्कूटी, एक स्कॉर्पियो और तेल का टैंकर के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में स्कूटी सवार चार लोगों की मौत हो गई. जिसमें दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है. चारों एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. मौके पर पहुंची रामगढ़ थाना की पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं तीनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है.
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड वाहनों को हटवाया और आवागमन को सुचारू करवाया. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी.
इसे भी पढ़ें : जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी
उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment