Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक ने कार और बाइक को रौंदा, 5 की मौत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के डौंडी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर है, उसे राजनांदगांव अस्पताल में रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार पहले एक बेकाबू ट्रक ने कार को रौंदा, फिर एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं कार और बाइक में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो अनियंत्रित ट्रक ने पहले कार को ठोकर मारी, उसके बाद कार के पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक के टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक पर सवार व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा. इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतकों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बालोद के जिला अस्पताल में भेजा. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. वहीं मृतकों की पहचान में पुलिस जुटी है. इसे भी पढ़ें : काम">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">काम

की बात : शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही