Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा गांव के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कामेश उरांव (25 वर्ष) व बिजेंद्र उरांव (28 वर्ष) को रूप में हुई है. दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखांड के रहने वाले थे.
Advertisement
Advertisement
रोते-बिलखते परिजन व अन्य.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा गांव के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कामेश उरांव (25 वर्ष) व बिजेंद्र उरांव (28 वर्ष) को रूप में हुई है. दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखांड के रहने वाले थे.


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक संख्या जेएच01एफजे5674 से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बहेरा ग्राम के समीप तेतरियाखांड से कोयला लोड कर आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मुआवजे के लिए मृतक के परिजनों के साथ सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही