Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्वा वर्ल्ड में हॉरर नाइट : बच्चों ने वैंपायर और चुड़ैलों के साथ किया रैंप वॉक

Ranchi : रांची के एक्वा वर्ल्ड, (मछलीघर) द्वारा आयोजित किए जा रहे समर हॉलिडे कार्यक्रमों के सुपर संडे शृंखला में रविवार को ``हॉरर नाइट`` का आयोजन किया गया. मॉडलों ने वैंपायर, प्रेत, चुड़ैल, भूत के वेश में बच्चों के साथ रैंप पर कैटवॉक किया. पूरे परिसर को हॉरर थीम पर सजाया गया था. एक हॉरर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था. बच्चों की भीड़ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने के लिए जुटी रही. हॉरर फिल्मों से जुड़े गीतों पर आधारित क्विज टाइम भी हुआ. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने भूतों के साथ जमकर डांस कर धमाल मचाया. इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड के चेयरमैन प्रतुल शाहदेव और को चेयरपर्सन डॉ. विद्या झा, निदेशक गण सत्यप्रकाश चंदेल, सुमित, संतोष, धीरज, हसन आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जयंत, प्रीतम, प्रियंका, दिव्या, सत्यम का योगदान रहा.

हॉरर सांग क्विज के विजेता

 आदया, आशी, वीरा, आयुष और रुद्रा को सम्मानित किया गया. 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-11-at-7.18.09-PM-250x400.jpeg"

alt="" width="250" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-11-at-7.35.26-PM-184x400.jpeg"

alt="" width="184" height="400" /> इसे भी पढ़ें : गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही