Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव-2016 में हार्स ट्रेडिंग मामले डीजी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार को क्लीन चिट मिल गई है. हार्स ट्रेडिंग मामले में जगन्नाथपुर थाने में मार्च 2018 में गृह विभाग के अपर सचिव ने केस दर्ज कराया था. पांच साल से अधिक समय तक चली जांच के बाद पुलिस को इस केस में कोई साक्ष्य नहीं मिला. रांची पुलिस ने इस मामले को लेकर पिछले महीने महाधिवक्ता से मंतव्य मांगा था. मंतव्य मिलने के बाद साक्ष्य नहीं होने की वजह से केस बंद करने का आदेश सिटी एसपी ने केस के अनुसंधान पदाधिकारी को दिया था. इसे पढ़ें- स्वच्छता">https://lagatar.in/report-card-of-cleanliness-survey-2023-released-jamshedpur-is-the-cleanest-city-in-jharkhand/">स्वच्छता
सर्वेक्षण-2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी, जमशेदपुर झारखंड में सबसे साफ शहर
थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना
सर्वेक्षण-2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी, जमशेदपुर झारखंड में सबसे साफ शहर
अनुराग गुप्ता को विभागीय जांच में मिली थी क्लीन चिट
बता दें कि हार्स ट्रेडिंग मामले में जगन्नाथपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित एडीजी अनुराग गुप्ता पर चल रही विभागीय जांच सितंबर 2021 में पूरी हो गई थी. विभागीय कार्रवाई संचालन पदाधिकारी डीजी एमवी राव ने (सेवानिवृत्ति) 30 सितंबर 2021 को राज्य सरकार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी थी. इस रिपोर्ट में एडीजी अनुराग गुप्ता के विरुद्ध कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है. इसे भी पढ़ें- सतर्क">https://lagatar.in/latehar-police-was-alert-otherwise-many-contractors-and-businessmen-would-have-become-targets-of-aman-sahu-gang/">सतर्कथी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना
Leave a Comment