Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रावास में तोड़फोड़ मामला, सामाजिक संगठनों ने की सुखदेवनगर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बुधवार को नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में सैकड़ों उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी. साथ ही हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के साथ भी मारपीट की थी. इसे लेकर रविवार को सामाजिक संगठनों ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जतायी. इस दौरान शशि पन्ना ने कहा "जिला प्रशासन हमलावर को गिरफ्तार करे, मुख्य आरोपी आज भी फरार है”. संगठनों की ओर से कहा गया, जब तक मास्टरमाइंड को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं हैं. पुलिस एसोसिएशन वाले राजनीतिकरण करके मुद्दे को भटकाने का काम कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/2-24.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/3-16.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में तोड़फोड़ के बाद की तस्वीर   वहीं सामाजिक संगठनों ने रूपा तिर्की हत्या मामला में पुलिस एसोसिएशन की चुप्पी पर सवाल खड़े किये हैं. सामाजिक संगठनों ने कहा कि आखिर रूपा तिर्की के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन क्यों मौन रही थी? पुलिस एसोसिएशन द्वारा इस तरह से जातिये भेदभाव नहीं करना चाहिए.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन मुद्दे को भटकाने का कर रही काम

सामाजिक संगठनों की ओर से कहा गया झारखंड पुलिस एसोसिएशन मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है. संगठनों ने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है कि दोषियों को गिरफ्तारी की जाये और जो क्षति हुई है उसे जिला प्रशासन द्वारा भरपाई की जाये. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-hemant-soren-government-has-an-eye-on-all-sections-mla/">गिरिडीह

: हेमंत सोरेन सरकार की सभी वर्गों पर नजर- विधायक

प्रशासन का आश्वासन अबतक नहीं हुआ पूरा

सामाजिक संगठनों की ओर से कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि शनिवार तक जो भी क्षति हुई है उसे ठीक कराया जाएगा. लेकिन अब तक किसी भी तरह का मरम्मत जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया गया. छात्रावास परिसर में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये गए.

सुखदेवनगर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग

संगठनों की ओर से कहा गया की जिला प्रशासन आदिवासी छात्रावास मामले को बहुत हल्के में ले रही है. सुखदेवनगर थाना प्रभारी को सस्पेंड करते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई की जाये और हम विधायकों से मांग करते है कि सदन में विशेषाधिकार हनन मामला सुखदेव नगर थाना प्रभारी के खिलाफ लाया जाये ताकि इस तरह का अभद्र व्यवहार भविष्य में ना हो.

क्या है मामला

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में बुधवार को सैकड़ों की संख्या मे उपद्रवियों ने हमला करते हुए तोड़फोड़ की थी. इसके उपंरात छात्रों  को राहत देने और सुरक्षा की मांग को लेकर सामाजिक संगठन और विधायकों ने जिला प्रशासन के बड़े अधिकारीयों से मुलाकत कर अपनी मांग रखी थी. घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. वहीं 17 मार्च 2022 को छात्रवास परिसर में हुई एक बैठक में मांडर विधायक बंधु तिर्की, सिसई विधायक जिगा मुंडा होरो, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. वहां पर सुखदेव नगर थाना प्रभारी की उदासीन रवैये को देखते हुए विधायक जिगा मुंडा होरो ने थाना प्रभारी को फटकार लगायी थी. सुखदेवनगर थाना प्रभारी को बंधक बनाने तक की बात कह दी थी. जिसे लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-march-20-beware-the-storm-is-coming-nuclear-attack-on-ukraine/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 मार्च।।सावधान आ रहा तूफान आसनी। यूक्रेन पर परमाणु हमले का अंदेशा। तमाड़ में हाथियों का आतंक।10 लाख का इनामी अरेस्ट। होली खुमारी में 68 घायल। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
पीसी में शशि पन्ना (सामाजिक अगुवा) निरंजना हेरैंज टोप्पो (अध्यक्ष जय आदिवासी केंद्रीय परिषद) अरविंद उरांव (राष्ट्रीय सामाजिक अगुआ) अल्बिन लकड़ा (महासचिव आदिवासी सेना) विकास तिर्की, अनिल अमिताभ पन्ना, मुन्ना टोप्पो चैनसिंह मर्सकोले (सामाजिक अगुवा मध्यप्रदेश) समेत कई गणमान्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही