Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेजबान झारखंड ने हॉकी बिहार को 11-0 से हराया

Ranchi: प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप का रविवार को खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में उद्घाटन हुआ. उद्घाटन मैच झारखंड और बिहार के महिला वर्ग के बीच खेला गया जिसमें मेंजबान झारखंड ने बिहार को 11-0 से पराजित किया. झारखंड टीम की कप्तान एडलिन बागे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मुख्य अतिथि खूंटी उपायुक्त शशि रंजन ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व मिजोरम और बंगाल के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें मिजोरम ने बंगाल को 18-0 से पराजित किया. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मिजोरम टीम की कप्तान लालथनलुआंगी को चुना गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह,खूंटी जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में उपायुक्त शशि रंजन,पुलिस अधीक्षक खूंटी अमन कुमार,हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानथ सिंह,उपविकास आयुक्त खुटी नितेश सिंह,एसडीएम अनिकेत सचान, आईटीडीए निदेशक संजय भगत,जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, विजय शकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, नरेंद्र कुमार सिंह, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत,सचिव दशरथ महतो, अर्पण हंस,परमानंद कुमार,सुनील नायक ,शुशील टोपनो,जुनास मुंडा ,विश्वाशी पूर्ति समेत खेलप्रेमी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-supporters-of-singh-mansion-and-raghukul-clashed-over-illegal-coal-lifting-fiercely-stone-pelting-and-firing/">धनबाद

: अवैध कोयला उठाव को लेकर सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थक भिड़े, जमकर पथराव-फायरिंग 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही