Search

 
 
 

राज्य में आज भी कई जगह चलेंगी गर्म हवाएं, उमस भरी गर्मी के आसार

 

Ranchi : झारखंड में सोमवार को भी गर्म लहर का प्रकोप जारी रहेगा. राज्य के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप हो सकता है. धनबाद और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को भी पार कर सकता है. कोडरमा, पलामू और बोकारो में भी अधिक गर्मी हो सकती है. इन जिलों का तापमान 41 डिग्री रह सकता है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल रहेंगे. फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. इससे उमस भरी गर्मी महसूस होगी.

विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 40.0 23.0
  • बोकारो 41.0 23.0
  • पलामू 41.0 23.0
  • दुमका 42.0 24.0
  • जमशेदपुर 42.0 24.0
  • देवघर 41.0 22.0
  • गिरिडीह 41.0 23.0
  • धनबाद 42.0 24.0
  • हजारीबाग 41.0 22.0
  • रामगढ़ 39.0 22.0
  • कोडरमा 40.0 23.0
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही