Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होटल एलकोर प्रकरण : राजीव सिंह दुग्गल ने HC में पासपोर्ट रिन्युअल के लिये लगाई गुहार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: होटल एलकोर के मालिक राजीव सिंह दुग्गल की याचिका पर बुधवार को झारखण्ड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. राजीव सिंह  दुग्गल ने अदालत से अपना पासपोर्ट रिन्युअल करने के संबंध में क्रिमिनल मिसलिनियस पिटीशन दायर की है. क्रिमिनल मिसलिनियस पिटीशन के जरिये उन्होंने अदालत से यह आग्रह किया है कि उनका पासपोर्ट रिन्यु किया जाए. इसे लेकर उन्होंने पूर्व में भी एक याचिका दाखिल की है. जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है. बुधवार को होने वाली सुनवाई में अदालत क्या निर्देश देता है यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/there-will-be-relief-from-heat-in-many-states-including-delhi-there-is-a-possibility-of-strong-storm-and-rain-for-two-days/">दिल्ली

समेत कई राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना

लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

बता दें कि 25 अप्रैल 2020 को जमशेदपुर की बिष्टुपुर पुलिस ने होटल एलकोर में छापामारी कर जुगसलाई के कारोबारी लड्डू मंगोतिया, दीपक अग्रवाल और रजत जग्गी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर बिष्टुपुर थाना में तीनों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.  प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेजा गया था. उस वक्त यह मामला काफी चर्चित हुआ था. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 अप्रैल को तत्कालीन एसएसपी अनूप बिरथरे, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने होटल की जांच की थी. जांच में होटल के कमरा नंबर 402 से कोलकाता की युवती को गिरफ्तार किया था. युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय सिंह, कारोबारी शरत पोद्दार, दिलीप अग्रवाल और जमानत पर छोड़े गए लड्डू मंगोतिया, रजत जग्गी, राजू भालोटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

2020 में ही पासपोर्ट रिन्युअल के लिये आवेदन दिया था: दुग्गल

होटल एलकोर के मालिक राजीव सिंह दुग्गल ने कहा कि पासपोर्ट रिन्युअल नहीं होने का कारण उनकी यात्राएं बाधित हो रही हैं. रिन्युअल के लिये उन्होंने वर्ष 2020 में ही आवेदन दिया था. लेकिन पुलिस की नकारात्मक रिपोर्ट के कारण रिन्युअल नहीं हो पाया. विभाग की लेटलतीफी तथा रिन्युअल से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी नहीं करने के खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन उल्लंघन के मामले को कुछ लोग जानबूझकर तिल का ताड़ बना रहे हैं. उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि हाई कोर्ट से उन्हें जल्द राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/relief-from-heat-in-jharkhand-temperature-reduced-by-three-to-four-degrees/">झारखंड

में गर्मी से राहत, तीन से चार डिग्री तक तापमान हुआ कम [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही