Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक के आश्वासन के बाद होटल संघ बंद होटल खोलने पर हुआ राजी समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Mahuadand (Latehar) : घरेलू गैस का होटलों में उपयोग करने पर की गयी पुलिसिया कार्रवाई के बाद होटल संघ ने अनिश्चितकाल तक होटल बंद रखने का निर्णय लिया गया था. शनिवार को विधायक रामचंद्र सिंह के आश्वासन के बाद होटल संचालक दो दिनों से बंद अपने-अपने होटलों को खोलने पर सहमत हुए. विधायक रामचंद्र सिंह के महुआडांड जिला परिषद परिसर में आने की सूचना पर होटल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता व दर्जनों होटल संचालक मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि हम सभी छोटे होटल प्रतिष्ठान चलाकर अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं. बिना किसी सूचना के घरेलू गैस का दुकान में इस्तेमाल पर पुलिस फोटो खींचकर ले गयी और अब हम दुकानदारों से आधार कार्ड और गैस कनेक्शन कार्ड मांगा जा रहा है. हमें भय है कि हम पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कानूनी कार्रवाई के बाद हमारे व्यवसाय समेत पूरे परिवार पर इसका असर होगा. जिस पर विधायक ने पुलिस अधीक्षक व डीसी से बात करने की बात कही. विधायक रामचंद्र सिंह के आश्वासन के बाद होटल संचालकों द्वारा अपने-अपने होटल खोलने पर राजी हो गये. मौके पर होटल संचालक राजू प्रसाद, संजय कुमार, रूपेश प्रसाद, ओमप्रकाश, विजय गुप्ता समेत दर्जनों होटल संचालक मौजूद थे.

बारेसांढ़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/12-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गारू (लातेहोर) : 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. बारेसांढ़ थाना प्रभारी करण कुमार यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. शनिवार को बारेसांढ़ थाना परिसर से थानाक्षेत्र की सभी सड़कों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. थाना प्रभारी करण कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

राधाकृष्ण मंदिर में भंडारा का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/15-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : शहर के मेन रोड में राधाकृष्ण मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर समिति के राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राधाकृष्ण मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पहले दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. दूसरे दिन अखंड की पुर्णाहुति कर भंडारा का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को संध्या छह बजे महाआरती व महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. जबकि 22 जनवरी को प्रात: नौ बजे से सुंदर कांड पाठ किया जायेगा. अपराह्न एक से पांच बजे तक भंडारा और रात्रि में सात बजे से मंदिर परिसर में बाहर से आये कलाकारों के द्वारा जागरण का किया जायेगा. मौके पर मुरारी प्रसाद, विजय प्रसाद गुप्ता, ब्रजेश अग्रवालपवन कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, रंजन प्रसाद, अरविंद कुमार, विजय प्रसाद, अशोक कुमार, रामरेश कुमार व आंनद कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-an-employee-reached-cm-house-with-the-file-from-ed-office/">रांची

: ईडी ऑफिस से फाइल लेकर सीएम हाउस पहुंचा एक कर्मचारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही