Search

 
 
 

कोडरमा में सांप के काटने से होटल संचालक की मौत

 
Koderma : कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर चौक में सोमवार को होटल में काम करने के दौरान होटल के मालिक की सांप काटने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया निवासी कपिल देव यादव, उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय शंभू नाथ यादव का महेशपुर चौक पर एक होटल है. सोमवार को होटल के एक कमरे में पहले से मौजूद एक सांप ने उन्हें काट लिया. जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-meeting-regarding-preparations-for-krishna-janmashtami/">लातेहार:

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बैठक 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही