Search

 
 
 

लातेहार: होटल संचालकों ने डीसी व एसपी से की शिकायत

 
 Latehar: पहाड़ी नगरी नेतरहाट के होटल संचालक इन दिनों न सिर्फ परेशान वरन आक्रोश में भी हैं. परेशानी का सबब आबकारी विभाग के पदाधिकारी हैं. होटल संचालकों का आरोप है कि आबकारी विभाग के एक पदाधिकारी सोनू साहू होटल संचालकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. मध्य रात्रि होटलों में छापामारी कर रहे हैं. इससे पर्यटक परेशान हो रहे हैं और नेतरहाट की छवि धूमिल हो रही है. गुरुवार को नेतरहाट होटल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल मुखिया रामबिशुन नगेशिया के नेतृत्व में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सोनू साहु द्वारा गत एक जून को नेतरहाट के कुछ होटलों के टूरिस्ट के कमरों में रात के दस बजे से 12 बजे तक छापामारी की गयी थी. उनके बैग खोल कर सामानों की जांच की गयी. इसी क्रम में गेस्ट के कमरे में गेस्ट के द्वारा लाये गये बीयर का केन प्राप्त होने पर होटल मालिकों को धमका कर थाना ले जाया गया. रात के तीन बजे तक उन्हें थाना में बैठाया गया. सभी होटल मालिकों से 50 हजार रुपये की मांग की गयी. ज्ञापन में आगे कहा गया है कि होटल मालिकों से जबरन सादा कागज पर साइन करवाये गये व पैसा नहीं देने पर शराब बेचने का झूठा आरोप लगा कर जेल भेजने की धमकी दी गयी. बाद में प्रति होटल साढ़े 12 हजार रुपये जमा करने के बाद छोड़ा गया. जमा राशि की रसीद देने की बात कही गयी, लेकिन नहीं दी गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई से टूरिस्ट काफी असहज महसूस कर रहे हैं. विगत कुछ दिनों से सैलानियों की संख्या घटी है. नेतरहाट में होटल संचालन से तकरीबन दो सौ परिवारों का भरण पोषण हो रहा है. सभी होटल संचालक स्थानीय हैं और नियमानुसार होटल का संचालन कर रहे हैं. होटल संचालकों ने उचित दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है. ज्ञापन सौंपने वालों में महावीर सिंह, भोला कुमार साह, हेमंत प्रसाद, संजीत कुमार समेंत कई लोगों का नाम शामिल है.   इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-criminals-involved-in-phusro-shooting-will-be-caught-soon-sp/">बोकारो

: फुसरो गोलीकांड में शामिल अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे- एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही