Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होटल मालिक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, चहुंओर चर्चा

Chouparan : चौपारण के चैथी स्थित केंदुआ निवासी और केंदुआ मोड़ पर अमन होटल के संचालक समाजसेवी आदित्य चौरसिया ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. उन्होंने एक महिला ग्राहक को उसकी सुहाग की निशानी मंगलसूत्र लौटा दिया. दरअसल दो दिन पहले उनके होटल में देवी नामक महिला मिठाई खरीदने आयी थी. वह चतरा के झुमरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसी समय उसका लगभग 50 हजार रुपए की कीमत के सोने का मंगलसूत्र गिर गया और वह अपना मायके करमा चली गई. चार घंटे के बाद होटल संचालक का ध्यान मंगलसूत्र पर या. महिला ने जब गले में मंगलसूत्र नहीं देखा तो रोने लगी. काफी खोजबीन की, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला. फिर ससुराल में फोन कर पता किया. उसके बाद अंतिम उम्मीद के साथ मिठाई दुकान में पहुंची. वहां होटल संचालक ने महिला को मंगलसूत्र वापस कर दिया. मौके पर कई लोग मौजूद थे. मंगलसूत्र पाकर महिला आंनद विभोर हो उठी और आदित्य चौरसिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. आदित्य चौरसिया की इस ईमानदारी की चहुंओर चर्चा है. इसे भी पढ़ें: जिस">https://lagatar.in/the-goal-for-which-you-took-up-guns-now-achieve-it-through-government-schemes-hemant/">जिस

लक्ष्य के लिए आपने बंदूकें उठायी, अब उसे सरकारी योजनाओं से हासिल करें- हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही