Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा स्थित विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वे 33 साल के थे. बताया जा रहा है कि निखार किसी काम से एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा के पास होटल टेंथ माइल स्टोन गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में निखार को चार गोलियां लगीं. गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें:
घटना के बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. निखार सबलोक जमशेदपुर के कारोबारी थे. उनका होटल समेत कई कारोबार से जुड़ा काम बताया जाता है.
फिलहाल पुलिस फायरिंग के कारण और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

