Ranchi: होटवार जेल में एक बंदी के साथ कथित अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पीड़ित को जेल के अंदर से धमकी दी जा रही है. पीड़ित के पिता ने बताया है कि उनके बेटे को होटवार जेल से फोन करके चुप रहने की धमकी दी गयी है. कहा गया है कि अगर उसने ज्यादा मुंह खोला तो परिवार का बुरा हाल होगी. परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी जी रही है.
जेल के अंदर से फोन आने का दावा
पीड़ित के पिता के मुताबिक "12 नवंबर को मामला दर्ज होने के बाद 13 नवंबर को उनके बेटे को फोन आया था, फोन करने वाले ने अपना नाम अरविंद बताया और कहा कि मैं अरविंद बोल रहा हूं, जेल के अंदर क्या समझाया था कि अपना मुंह बंद रखना, वो भूल गया क्या. अगर किसी को कुछ बताया तो तुम्हें और परिवार को जान से मार देंगे. यही याद दिलाने के लिए फोन किया था."
पिता के मुताबिक, यह धमकी जेल के अंदर से दी गयी है. उनका दावा है कि इस तरह की धमकी देने वाला व्यक्ति उन आरोपियों में शामिल है, जिनके खिलाफ पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
खेलगांव थाना ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना
पीड़ित के पिता के मुताबिक, इससे पहले जब वे खेलगांव थाना प्राथमिकी दर्ज कराने गये थे तो वहां थाना ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया था. खेलगांव थानेदार ने उन्हें रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी, जिसके बाद रांची एसएसपी के पास गुहार लगायी. एसएसपी के आदेश के बाद खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
वहीं पीड़ित का दावा है कि जेल के अंदर और भी कई कैदी पीड़ित हैं, जिनके साथ अभी भी दरिंदगी को अंजाम दिया जा रहा है. जेल में बंद वो एक अकेला अप्राकृतिक यौनाचार का पीड़ित नहीं है.
गौरतलब है कि तीन इस मामले में नवंबर को मामला सामने के बाद 12 नवंबर को खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद पीड़ित का मेडिकल तो कराया गया. लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस ने अब तक बयान दर्ज नहीं कराया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.