Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संदेशखाली में टीएमसी नेताओं के घरों में फिर की गयी तोड़फोड़, कलकत्ता हाई कोर्ट ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने को कहा

Advertisement
Advertisement
Kolkata : पश्चिम बंगाल के अशांत क्षेत्र संदेशखाली में आज सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शन हुआ और लोगों के एक समूह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की. इन नेताओं पर क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रताड़ित करने का आरोप है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लाठी-डंडों से लैस स्थानीय लोगों ने टीएमसी के पंचायत नेता शंकर सरदार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए संदेशखालि के बरमाजुर इलाके में कुछ घरों पर हमला किया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

                                                                                                                       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भूमि हड़पने का आरोपी शंकर घर में मौजूद नहीं था  

उन्होंने कहा कि भूमि हड़पने का आरोपी शंकर घर में मौजूद नहीं था और ग्रामीणों ने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों के साथ मार-पीट की. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, पुलिस ने वर्षों तक कुछ नहीं किया, इसीलिए हम अपनी जमीन वापस लेने के लिए सब कुछ कर रहे हैं. शंकर के परिवार ने हालांकि लोगों द्वारा लगाये गये आरोपों से इनकार किया है. पुलिस बाद में वहां पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की. इससे पहले, टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लगातार दूसरे दिन रविवार को संदेशखालि का दौरा किया और ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं, जो सत्तारूढ़ दल के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थित संदेशखाली क्षेत्र के लोग एक महीने से अधिक समय से टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके समर्थकों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. शेख फरार है. शाहजहां शेख और उसके समर्थकों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और जबरन भूमि हड़पने का आरोप है.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद सत्ताधारी टीएमसी बैकफुट पर  

कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जे के मामले में आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद सत्ताधारी टीएमसी बैकफुट पर है. इस संबंध में टीएमसी के सीनियर नेता कुणाल घोष ने आज सोमवार को कहा कि शाहजहां शेख 7 दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बता दें कि कुणाल घोष का यह बयान हाई कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सामने आया है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने  कहा कि हमारी ओर से शाहजहां  की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है.

टीएमसी  ने आरोप लगाया, विपक्ष इस मामले में राजनीति कर रहा है

कुणाल घोष ने एक्स पर लिखा, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर अभिषेक बनर्जी की बात सही है. मामला अभी अदालत में चल रहा है. आरोप लगाया कि विपक्ष इस मामले में राजनीति कर रहा है. उच्च न्यायालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने चीजें स्पष्ट कर दी हैं. शाहजहां शेख को अब एक सप्ताह के अंदर पकड़ लिया जायेगा. इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने रविवार को दावा किया था कि मामला कोर्ट में है पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर पर स्टे लगा हुआ है. जान लें कि  शाहजहां शेख डेढ़ माह से फरार चल रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही