शुभम किशोर Sports Desk : लंदन के `दी ओवल` ग्राउंड में 7 से 11 जून 2023 तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया की टीम डब्लूटीसी के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में दूसरी टीम कौन भिड़ेगी, इसके लिए टीम इंडिया और श्रीलंका में रेस है. 9 मार्च से एक ओर जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है, वहीं इसी दिन से श्रीलंका की टीम क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है. इन दोनों टेस्ट मैचों के नतीजे डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का नाम साफ कर देगी. भारतीय टीम अगर अहमदाबाद टेस्ट जीत लेती है, तो वह बिना किसी परेशानी के सीधे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन अहमदाबाद में हार या ड्रॉ की स्थिति में उसे न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका सीरीज के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, रंका थाना में दर्ज था केस [wpse_comments_template]
मुकाबला रोमांचक मोड़ पर
तीसरे दिन के खेल समाप्ति तक जहां न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है, वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है. ऐसे में भारत 2-1 से श्रृंखला जीत सकती है. समीकरण नंबर-1 भारतीय टीम को अहमदाबाद टेस्ट में ड्रॉ खेलना पड़ा, जो तीसरे दिन का खेल देखकर यहीं लग रहा है, तो ऐसी स्थिति में श्रीलंका को हर हाल में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करना होगा, तभी वह डब्लूटीसी फाइनल में पहुंच पाएगी. यानी श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतनी होगी. अगर श्रीलंका ऐसा करने में कामयाब नहीं होती है और 1-0 से सीरीज जीत लेती है, तो भी टीम इंडिया को डब्लूटीसी फाइनल का टिकट मिल जाएगा. समीकरण नंबर-2 अगर भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट हार जाती है और श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से जीत लेती है तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में श्रीलंका की टीम पहुंच जाएगी. श्रीलंका और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज ड्रॉ होने या श्रीलंका के हारने पर टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/three-accused-were-arrested-and-sent-to-jail-case-was-registered-in-ranka-police-station/">तीनअभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, रंका थाना में दर्ज था केस [wpse_comments_template]
Leave a Comment