Search

 
 
 

AI कितना खतरनाक : अमेरिका-चीन के बीच मच जाता घमासान

Lagatar Desk :  जरा सोचिए अगर यूएस आर्मी का हथियारबंद दस्ता चीनी जहाज पर उतर जाता, तब क्या होता. क्या चीन चुप बैठता? क्या AI पर निर्भरता से हुई यह गलतफहमी दुनिया की दो महाशक्तियों को आमने-सामने नहीं ले आती? विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर ऑपरेशन होता तो दुनिया एक बड़ी जंग की तरफ बढ़ गई होती.
 
अमेरिका-चीन

Lagatar Desk :  सीएनएन (CNN) की एक ताजा रिपोर्ट ने दुनिया भर को सकते में डाल दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर निर्भरता की वजह से दुनिया के दो महाशक्तियों अमेरिका व चीन के बीच घमासान मच सकता था.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच यूएस मिलिट्री को एक इंटेलिजेंस इनपुट मिला था. इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन का जहाज न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम के पार्ट्स लेकर जा रहा था.

 

इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स मिलते ही यूएमस मिलिट्री ने चीनी जहाज को रोकने का प्लान तैयार किया और तुरंत एक्शन में आ गई. सीएनएन की रिपोर्ट बताती है कि यूएस मिलिट्री के हथियारबंद सदस्य जहाज पर जाकर उसे कंट्रोल करने के लिए तैयार थे. लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा पता चला कि ऑपरेशन को तुरंत रोक दिया गया.

 

यूएस आर्मी के अधिकारी स्पेशल कमांड एनालिस्ट की रिपोर्ट की गहराई से अध्ययन  कर रहे थे. इस दौरान पता चला कि जो रिपोर्ट तैयार किया गया है, AI की मदद से तैयार किया गया है. एनालिस्ट ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए जिस चैटबॉट का इस्तेमाल किया था, उसने चीनी जहाज पर ले जा रहे समान की गलत पहचान की थी. यह पता चलते ही ऑपरेशन को तुरंत रोक दिया गया.

 

जरा सोचिये अगर यूएस आर्मी का हथियारबंद दस्ता चीनी जहाज पर उतर जाता, तब क्या होता. क्या चीन चुप बैठता? क्या AI पर निर्भरता से हुई यह गलतफहमी दुनिया की दो महाशक्तियों को आमने-सामने नहीं ले आती? विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर ऑपरेशन होता तो दुनिया एक बड़ी जंग की तरफ बढ़ गई होती.

 

https://lagatar.in/high-court-order-regarding-the-appointment-of-dr-anuj-sharma-as-a-dental-lecturer-at-rims

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही