Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रंप की नाकाबंदी कितनी अभेद्य, ईरान के 34 टैंकर नाकाबंदी तोड़ होर्मुज पार कर गये!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेताया है. कहा कि घड़ी की सुई टिक-टिक कर रही है. यह नाकेबंदी तब तक और भी बदतर होती जाएगी, जब तक कोई ऐसा समझौता नहीं हो जाता जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हित में हो.
Advertisement
Advertisement

 Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेताया है. इसके अलावा ट्रंप ने कि न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन पर भी निशाना साधा.

 

ईरान के संदर्भ में कहा कि घड़ी की सुई टिक-टिक कर रही है. यह नाकेबंदी तब तक और भी बदतर होती जाएगी, जब तक कोई ऐसा समझौता नहीं हो जाता जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हित में हो.

 

श्री ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया. समय उनके(ईरान) पक्ष में नहीं है.  अमेरिकी नाकेबंदी पूरी तरह से अभेद्य और मज़बूत है अब यहां से स्थिति और भी खराब होती चली जायेगी.  

 

हम कोई भी समझौता तभी  करेंगे, जब वह अमेरिका और  सहयोगियों के साथ बाकी दुनिया के लिए उचित और लाभकारी होगा.

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने  अमेरिकी मीडिया पर भी निशाना साधा. कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन जैसे मीडिया संस्थानों को लगता है कि मैं ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बेचैन हूं.  

 

कृपया यह जान लें कि इस पद पर रहते हुए शायद मैं अब तक का सबसे कम दबाव महसूस करने वाला व्यक्ति हूं. मेरे पास दुनिया भर का समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं, घड़ी की सुई टिक-टिक कर रही है. समय बीतता  जा रहा है.

 

डोनाल्ड ट्रंप  ने याद दिलाया कि ईरान की नौसेना अब समुद्र की रसातल में चली गयी है. वायुसेना पूरी तरह से तबाह है,  उनके विमान-रोधी और रडार हथियार नष्ट हो चुके हैं. उनके कई नेता हमारे बीच नहीं रहे हैं.

  

 हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप  के दावों के बीच खबर है कि अमेरिकी नौसेना को चकमा देते हुए ईरान के 34 टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर होर्मुज पार कर चुके हैं.

 

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के  34 टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को पार कर चुके हैं. इन 34 जहाजों में से 19 टैंकर ईरान से जुड़े हैं. ये सभी खाड़ी से बाहर निकल गये हैं.15 जहाज अरब सागर से खाड़ी में प्रवेश कर ईरान की ओर बढ़ रहे हैं.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही