Search

 
 
 

परिसीमन और महिला आरक्षण के बाद आपके राज्य में हो जाएंगे कितने सांसद-विधायक

How many MPs and MLAs in your state: माना जा रहा है तमिलनाडु की पार्टी डीएमके की मदद से भाजपा की एनडीए सरकार ने लोकसभा व राज्यसभा में बहुमत का जुगाड़ कर लिया है. इससे पहले भी दोनों बिलों को एक साथ पास कराने के लिए अप्रैल 2026 में सरकार ने इसे लोकसभा में पेश किया था. लेकिन एक तिहाई बहुमत नहीं होने की वजह से यह बिल पास नहीं हो सका.
 
लोकसभा में बढ़ी हुई सीटें औऱ महिला आरक्षण की सांकेतिक तस्वीर.

Lagatar Desk: केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी है. इसके साथ ही अब यह साफ हो गया है कि 30 नवंबर से आहूत लोकसभा व राज्यसभा का विशेष सत्र इन्हीं दो बिलों को पास कराने के लिए बुलाया गया है.

 

माना जा रहा है तमिलनाडु की पार्टी डीएमके की मदद से भाजपा की एनडीए सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत का जुगाड़ कर लिया है. इससे पहले भी दोनों बिलों को एक साथ पास कराने के लिए अप्रैल 2026 में सरकार ने इसे लोकसभा में पेश किया था. लेकिन एक तिहाई बहुमत नहीं होने की वजह से यह बिल पास नहीं हो सका. 

 

अगर लोकसभा और राज्यसभा के विशेष सत्र में दोनों बिल पास हो जाते हैं तो किस राज्य में कितनी लोकसभा की सीटें हो जाएंगे और उसमें महिलाओं की संख्या कितनी होगी, यह जानना जरूरी है. इसके साथ ही राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या कितनी हो जायेगी और उनमें महिला विधायक कितने होंगे, यह भी तय होगा.

 

राज्यवार अनुमानित टेबल (बिल पास होने पर)

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश

सांसद (LS)

महिला सांसद

विधायक (AS)

महिला विधायक

उत्तर प्रदेश

120

40

605

202

महाराष्ट्र

72

24

432

144

पश्चिम बंगाल

63

21

441

147

बिहार

60

20

365

122

तमिलनाडु

58–59

19–20

351

117

मध्य प्रदेश

43–44

14–15

345

115

कर्नाटक

42

14

336

112

गुजरात

39

13

273

91

राजस्थान

37–38

12–13

300

100

आंध्र प्रदेश

37–38

12–13

263

88

ओडिशा

31–32

10–11

221

74

केरल

30

10

210

70

तेलंगाना

25–26

8–9

179

60

असम

21

7

189

63

झारखंड

21

7

122

41

पंजाब

19–20

6–7

176

59

छत्तीसगढ़

16–17

5–6

135

45

हरियाणा

15

5

135

45

दिल्ली

10–11

3–4

105

35

जम्मू-कश्मीर

7–8

2–3

135

45

उत्तराखंड

7–8

2–3

105

35

हिमाचल प्रदेश

6

2

102

34

अरुणाचल / गोवा / मणिपुर / मेघालय / त्रिपुरा

3 each

1 each

90 each

30 each

सिक्किम / मिजोरम / नागालैंड / पुडुचेरी आदि

1–2

0–1 (रोटेशन)

45–60

15–20

ये आंकड़े 50% सीट वृद्धि + 33% महिला आरक्षण के प्रस्ताव पर आधारित अनुमान हैं. अंतिम संख्या परिसीमन आयोग तय करेगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही