Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिरुपति देवस्थानम की कितनी संपत्ति!, बैंकों में 14,000 करोड़, 14 टन सोना, देश भर में 7,123 एकड़ भूमि

Tirupati : तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पास देश भर में 960 संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत 85,705 करोड़ रुपये है. दुनिया के सबसे अमीर हिंदू पूजा स्थल निकाय तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की घोषणा ने सबको चौंका दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने टीटीडी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि यह सरकारी आंकड़ा है. कहा कि संपत्तियों का बाजार मूल्य कम से कम 1.5 गुना अधिक लगभग 2 लाख करोड़ रुपये होगा. जान लें कि हाल के वर्षों में यह पहली बार है जब टीटीडी ने आधिकारिक तौर पर अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmirs-kupwara-two-terrorists-killed/">जम्मू-कश्मीर

के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, दो आतंकी मार गिराये गये

टीटीडी के विभिन्न ट्रस्टों ने  113 संपत्तियों का निपटारा किया

खबरों के अनुसार अपने खजाने में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी के साथ टीटीडी अमेरिका जैसे कुछ देशों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों का निर्माण करा रहा है. इस संबंध में टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने शनिवार को जानकारी दी कि मंदिर ट्रस्ट की देश भर में 7,123 एकड़ भूमि है. उन्होंने कहा कि 1974 से 2014 के बीच (वर्तमान वाईएसआरसीपी सरकार के सत्ता में आने से पहले), अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में टीटीडी के विभिन्न ट्रस्टों ने कुछ अपरिहार्य कारणों से 113 संपत्तियों का निपटारा किया. सुब्बा रेड्डी के अनुसार टीटीडी ने 2014 के बाद कोई भी संपत्ति बेची नहीं है. भविष्य में अपनी किसी भी अचल संपत्ति को बेचने की कोई योजना नहीं है. रेड्डी ने कहा, राज्य सरकार के निर्देशों के बाद, उनकी अध्यक्षता में पिछले ट्रस्ट बोर्ड ने हर साल टीटीडी की संपत्तियों पर एक श्वेत पत्र जारी करने का संकल्प लिया. इत क्रम में पहला श्वेत पत्र पिछले साल जारी किया गया था, दूसरा श्वेत पत्र भी विवरण और सभी संपत्तियों के मूल्यांकन के साथ टीटीडी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/18th-day-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-pictures-of-people-hugging-viral-on-social-media/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन, लोगों को गले लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

विभिन्न बैंकों में 14,000 करोड़ से अधिक का फिक्स्ड डिपाजिट

जान लें कि टीटीडी के पास विभिन्न बैंकों में 14,000 करोड़ से अधिक का फिक्स्ड डिपाजिट है. लगभग 14 टन सोने का भंडार है. अपनी सभी भूमि संपत्तियों के मूल्यांकन के साथ, मंदिर कई गुना ज्यादा धनी हो गया है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के ताजा आंकड़े ऐसे समय में आये हैं जब पिछले पांच महीनों से मंदिर हुंडी में दान के जरिए टीटीडी की मासिक आय में लगातार वृद्धि हुई है. इस साल अप्रैल से अब तक हुंडी के माध्यम से कुल दान 700 करोड़ रुपये से अधिक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही