Search

 
 
 

कैसे मिलेगी आम लोगों को सुरक्षा, झारखंड के 564 थानों में से 47 में एक भी गाड़ी नहीं

 
Saurav Singh Ranchi : कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखना पुलिस की जिम्मेवारी होती है. कहीं कोई घटना हो जाए तो घटनास्थल पर पुलिस पर जल्द से जल्द पहुंचने का दवाब भी होता है. यही वजह है कि राज्य सरकार पुलिस थानों को आधुनिक बनाने के प्रयास में भी लगी हैं. लेकिन जानकर हैरानी होगी कि झारखंड राज्य में 47 थाने आज भी ऐसे हैं, जहां पुलिसकर्मियों के पास एक गाड़ी तक नहीं है. इन थानों का काम रामभरोसे चल रहा है. इतना ही नहीं सैकड़ों पुलिस थाने ऐसे भी हैं, जहां आज भी टेलीफोन का कनेक्शन तक नहीं है. झारखंड में 564 थानों में से 47 थानों में कोई गाड़ी नहीं है. बिना टेलीफोन वाले थाने भी सबसे ज्यादा झारखंड में ही हैं. यहां 211 थानों में फोन नहीं है और 31 थानों में मोबाइल फोन या वायरलेस की सुविधा मौजूद नहीं है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/police-lathi-charged-the-students-who-went-to-gherao-the-assembly-also-released-tear-gas/">Breaking

: विधानसभा घेराव करने गये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

सबसे अधिक झारखंड के 47 थानों में गाड़ी नहीं

राज्य     थाना झारखंड   47 मणिपुर    07 मेघालय    05 हिमाचल   02 उत्तराखंड   02

सबसे अधिक झारखंड में है बिना टेलीफोन वाले थाने

राज्य       थाना झारखंड    211 असम       126 मणिपुर      64 पंजाब        63 मेघालय     60 नगालैंड    36 मिजोरम    26 छत्तीसगढ़   22 इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-opposition-mps-raise-slogans-of-we-want-jpc-modi-government-down-down-kharge-said-this-is-dictatorial-government/">बजट

सत्र : विपक्षी सांसदों ने वी वॉन्ट JPC, मोदी सरकार डाउन-डाउन के नारे लगाये, बोले खड़गे, यह तानाशाह सरकार है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही