Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समय पर कैसे हो सकेंगे निकाय चुनाव? - सरयू राय

Ranchi: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से नगर निकायों के चुनाव का मामला उठाया. श्री राय ने सरकार से पूछा कि 16 जनवरी, 2025 को न्यायालय के अवमानना की नोटिस पर सरकार ने उच्च न्यायालय में दायर शपथ पत्र में कहा था कि चार माह के भीतर सरकार नगर निकायों का चुनाव कराएगी. यह अवधि 16 मई, 2025 को पूरी हो रही है. चुनाव की तिथि से एक महीना पहले आमतौर पर चुनाव की घोषणा होती है. क्या राज्य सरकार चार माह का समय पूरा होने पर पुनः न्यायालय के सामने जाकर चुनाव की तिथि बढ़वाएगी, या इस अवधि में राज्य के सभी नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट करा लेगी? यदि ट्रिपल टेस्ट नहीं हो पाया तो पंचायतों की तरह नगर निकायों के चुनाव भी करा लिए जाएंगे? इस पर विभागीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में ट्रिपल टेस्ट कराकर समय पर चुनाव कराए जाएंगे और यदि ट्रिपल टेस्ट का काम पूरा नहीं हो सका, तो उच्च न्यायालय से फिर समय लिया जाएगा. इस तरह से नगर निकायों का चुनाव फिर से ठंडे बस्ते में जाने की संभावना अधिक है, क्योंकि अभी तक केवल 21 जिलों में ट्रिपल टेस्ट का सर्वे पूरा हुआ है. तीन जिलों में सर्वे का काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है. सर्वे के बाद ट्रिपल टेस्ट पर अंतिम निर्णय के लिए कतिपय सरकारी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा, जिसमें समय लगेगा. इसे भी पढ़ें - मैडम">https://lagatar.in/not-providing-escort-to-madam-proved-costly-for-the-inspector-the-boss-suspended-him/">मैडम

को एस्कॉर्ट नहीं देना दरोगा जी को पड़ गया महंगा, साहब ने कर दिया लाइनहाजिर

चोरी, छिनतई पर मांगा जवाब

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन की बढ़ती घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि शहरों में पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहनों की चेकिंग में लगा दिया गया है. कई बार तो एक ही वाहन की चेकिंग दो-दो बार की जा रही है. अगर इस पुलिस बल को अपराध नियंत्रण में लगाया जाए, तो बेहतर होगा. क्या सरकार ऐसा करना चाहती है? इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा. विधायक ने कदमा फार्म एरिया में हुए गृहभेदन की घटनाओं पर विशेष रूप से सवाल पूछा, तो मंत्री ने कहा कि इसमें अंतर्राज्यीय गिरोह संलिप्त है. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में गृहभेदन के 24 कांडों में से केवल चार कांडों का ही उद्भेदन हो पाया है. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में विशेष सूचना के माध्यम से जमशेदपुर के अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस के मरीजों को होने वाली कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया. श्री राय ने कहा कि पहले एक बार में 12 डायलिसिस कराने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन 12 बार हो जाता था. लेकिन अब प्रत्येक डायलिसिस के समय उन्हें डायलिसिस केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना पड़ता है. रजिस्ट्रेशन कंफर्म होने में 8 से 10 घंटा तक का समय लग जाता है. रजिस्ट्रेशन होने के बाद 3-4 घंटे डायलिसिस में लग जाते हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी होती है. विडंबना यह है कि रजिस्ट्रेशन होने की प्रक्रिया में अस्पताल मरीजों से डायलिसिस का पूरा भुगतान ले लेती हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन के बाद वे यह राशि वापस नहीं करते हैं. मरीजों को दोहरा घाटा हो रहा है. राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पूर्व की भांति एक बार में 12 डायलिसिस कराने का रजिस्ट्रेशन हो, ताकि मरीजों को राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें -जैप,">https://lagatar.in/two-adgs-and-12-igs-will-inspect-21-battalions-of-jap-irb-sirb-and-sisf/">जैप,

IRB, SIRB और SISF के 21 बटालियनों का निरीक्षण करेंगे दो एडीजी और 12 आईजी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही