Search

 
 
 

वेब सीरीज के लिए रितिक भी छोड़ सकते हैं विक्रम वेधा ! पहले आमिर ने छोड़ी

 

LagataDesk : साउथ की सुपरहिट मूवी विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक काफी चर्चा बटोर रही है. फिल्म मेकिंग के पहले ही इसके लीड एक्टर को लेकर गॉसिप जारी है. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इस मूवी के लीड रोल में आमिर खान होंगे. लेकिन मेकर्स के ठीक एनाउंसमेंट से पहले ही आमिर ने फिल्म का ना कर दी. आमिर के इस मूवी के लिए ना करने के बाद मेकर्स ने रितिक रोशन का चयन किया. रितिक के आने के बाद मेकर्स मूवी को लेकर थोड़े निश्चिंत हुए. लेकिन अब बॉलिवुड में इसकी भी चर्चा है कि रितिक भी ये मूवी छोड़ सकते हैं.

शूटिंग शुरू नहीं होती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता

वैसे बॉलिवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से खबर है कि जब तक रितिक इस मूवी की शूटिंग शुरू नहीं कर देते, तब तक कुछ भी कहना जल्दी होगी. एक्चुली में रितिक ने इस मूवी को जब साइन किया तो पूरी तरह से शूटिंग के लिए रेडी थे. लेकिन तभी लॉकडाउन हो गया. ऐसे में कहा जा रहा है कि रितिक ने अपना मन बदल लिया है. अब शायद ही वे इस मूवी को करें.
बॉलीवुड में उड़ती हुई खबरें ये भी हैं कि रितिक को वेब सीरीज का भी ऑफर है, और ये `द नाइट मैनेजर` का हिंदी अडैप्टेशन होगी. इसके अलावा रितिक इस साल के अंत तक अपकमिंग मूवी फाइटर की शूटिंग भी शुरू करेंगे. वहीं रितिक को अपनी होम प्रोडक्शन मूवी `कृष 4` के लिए भी डेट्स चाहिए होंगे. तो ऐसे में रितिक या तो विक्रम वेधा में या वेबसीरीज किसी एक में ही काम कर पायेंगे. ऐसे में रितिक को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है. अगर रितिक के पास टाइम रहा तो वे विक्रम वेधा भी कर सकते हैं, क्योंकि ये सुपरहिट मूवी की रीमेक जो है.

विक्रम वेधा को लेकर बता दें कि इस सुपरहिट तमिल फिल्म विजय सेतुपति ने गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जिसे रितिक निभाने वाले थे. इस मूवी में आर माधवन भी थे, जो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में थे. रीमेक में ये किरदार सैफ अली खान को दिया गया है. विक्रम वेधा की रीमेक के राइट्स डायरेक्टर नीरज पांडे ने खरीदी थी. वहीं रितिक अगर ये मूवी नहीं भी करते हैं तो इससे पहले सुपरहिट फिल्म वॉर में वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ चुके हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही