Search

 
 
 

कजिन की शादी में ऋतिक रोशन ने बेटों के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

ऋतिक रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनके कजिन की शादी में हुए डांस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
 

Lagatar desk : ऋतिक रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनके कजिन की शादी में हुए डांस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस न केवल ऋतिक के डांस को बल्कि उनके बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के परफॉर्मेंस को भी खूब पसंद कर रहे हैं.

 

ऋतिक ने खुद शेयर किया वीडियो

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपने कजिन की शादी में डांस का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे अपने दोनों बेटों रिहान और रिदान के साथ पंजाबी सिंगर सुखबीर के हिट गाने ‘ओ हो हो’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ उनकी चचेरी बहन पश्मीना रोशन, गर्लफ्रेंड सबा आजाद और भांजी सुरानिका सोनी भी शामिल हैं. यह एक फैमिली परफॉर्मेंस थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.

बेटों के डांस ने जीते फैंस के दिल

ऋतिक के बेटे रिहान और रिदान के डांस को देखने के बाद फैंस का कहना है कि उन्होंने अपने पिता के स्टेप्स को बखूबी फॉलो किया. एक फैन ने लिखा,ऋतिक के दोनों बेटों ने उनके डांस स्टेप्स को बिल्कुल मैच किया है. ऋतिक को उन पर गर्व होगा.कई फैंस ने रिहान और रिदान की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों भविष्य में बड़े स्टार बन सकते हैं. उनके कॉन्फिडेंस और डांस स्टाइल को देखकर यूजर्स काफी इंप्रेस हुए.

ऋतिक के डांस मूव्स की तारीफ

फैंस ने ऋतिक के डांस मूव्स और उनके लुक की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी ग्रेविटी भी फ्लोर पर उन्हें रोकने के लिए संघर्ष कर रही है. कुछ ने कहा कि सिर्फ उनके बेटे ही उनकी डांस लीगेसी को आगे ले जा सकते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो…

ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्म ‘वॉर 2’ में काम किया, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आए. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब फैंस उनकी फिल्मकृष 4’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही