Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल व केएम मेमोरियल हॉस्पिटल ने दिया सहयोग

Bermo: सीसीएल कथारा क्षेत्र के सामाजिक निगमित दायित्व के अंतर्गत 26 सितंबर को ऑफिसर्स क्लब, कथारा में सदर अस्पताल व केएम मेमोरियल हॉस्पिटल चास के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित रक्तदान के बारे में जागरूक कर रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करना था. इसमें बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग दिया. शिविर के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आस-पास के लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर कथारा क्षेत्र के जीएम दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है. इससे लोगों को नया जीवन मिलता है. कहा कि यह भ्रम है कि रक्तदान से कमजोरी आ जाती है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है. रक्तदान से शरीर में अतिरिक्त आयरन के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है. कार्यक्रम में चन्दन कुमार, उप प्रबंधक, शब्बीर अंसारी, सबा मखदूम, अमित टोप्पो, विक्रम कुमार सहित बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन का योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/bermo-5-7-october-strike-in-coal-india-will-be-historic-united-front/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : कोल इंडिया में 5-7 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संयुक्त मोर्चा     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही