Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीपीएस बोकारो के आदित्य ने नेशनल जूनियर साइंस एग्जाम में कामयाबी

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य मिश्रा ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की ओर से आयोजित नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन जूनियर साइंस (एनएसईजेएस) 2022 में पूरे राज्य से अकेले सफलता पाई है. जबकि, देशभर से कुल 168 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई किया. यह परीक्षा 27 नवंबर 2022 को ऑफलाइन मोड में ली गई थी. इसमें सफल होने के बाद आदित्य अब आगामी 28 जनवरी को होने वाले आईजेएसओ (इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड) की परीक्षा में शामिल होंगे. छात्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उसे अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आदित्य शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है. विभिन्न ओलंपियाडों में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ओलंपियाड विनर का पुरस्कार प्राप्त किया है. जबकि, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा उसे शैक्षणिक उत्कृष्टता छात्रवृत्ति (एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप) पाने का गौरव भी मिल चुका है. गत वर्ष मैथ्स ओलंपियाड में उसने स्टेट रैंक 2 और साइबर ओलंपियाड में इंटरनेशनल रैंक 2 हासिल किया था. बता दें कि एनएसईजेएस इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में शामिल (आईजेएसओ) होने का प्रथम चरण है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र परीक्षा वर्ष के 31 दिसंबर तक अधिकतम 16 वर्ष होना अनिवार्य है. यह भी पढ़ें : बेरमो : तीन दिवसीय बालिका कबड्डी प्रशिक्षण का समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही