Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 2 जुलाई को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा पूर्वी सिंहभूम का जिला सम्मेलन अब 2 जुलाई को होगा. उक्त निर्णय संघ की बैठक में लिया गया. पहले उक्त सम्मेलन 18 जून को होना था. लेकिन भीषण गर्मी के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया. संघ के कोषाध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित ने बताया कि संघ की पूर्व में हुई बैठक में जिला सम्मेलन 18 जून को करने पर सहमति बनी थी. लेकिन भीषण गर्मी के कारण दूर दराज के प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल मुख्यालय से संघ के सदस्य शामिल नहीं हो पाते. जिसके कारण तिथि में परिवर्तन किया गया. उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि जिला सम्मेलन के लिए सहयोग राशि 25 जून तक कोषाध्यक्ष के पास जमा करा दें. जिससे निर्वाध रुप से सम्मेलन की तैयारियां की जा सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-martyr-soul-shanti-mahayagya-from-june-14-for-peace-of-ancestors/">आदित्यपुर

: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए शहीद आत्मा शांति महायज्ञ 14 जून से
बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा टूडू, विनोद उपाध्याय, भोला पासवान, छोट राय सोलंकी,  दलपति मुंडा, निबाय सोरेन, रामनाथ यादव,  नित्यानंद ठाकुर, शंकर सोरेन, बिपल्व दत्ता, बुद्धेश्वर सिंह सरदार, बीर सिंह देवगम, भूपेश प्रमाणिक, खगेन उरांव, प्रमोद दीक्षित समेत अन्य शामिल हुए. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दलपति मुंडा द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mgm-hospitals-power-failure-for-two-hours-people-stuck-in-the-lift/">जमशेदपुर

: दो घंटे गुल रही एमजीएम अस्पताल की बिजली, लिफ्ट में फंसे रहे लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही