Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कनिका महिला समिति ने किया प्याऊ की व्यवस्था

Bermo: भीषण गर्मी को देखते हुए फुसरो के अपना बाजार के निकट अर्पिता महिला समिति के निर्देशन में कनिका महिला समिति ने प्याऊ की व्यवस्था की है. समिति के ढोरी अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने 19 अप्रैल को प्याऊ का उद्घाटन कर आम जनता को सुपुर्द किया. सदस्यों ने कहा कि 42 डिग्री के तापमान में लोग अपने निजी और व्यापारिक उद्देश्यों के लिए घर से बाहर निकलने को विवश हैं. ऐसे में उनकी प्यास को बुझाने में थोड़ा सहयोग किया जाय तो इससे बड़ा कोई धर्म और पुण्य नहीं है.राहगीरों की प्यास बुझाने को कई स्थानों पर भी प्याऊ लगाई जाएगी. मौके पर अनिता सिंह, दीपा सिंह, श्वेता गुप्ता, सिम्मी सिंह, अर्चना सिंह, रूणो मुजूमदार, सीता साहू, पूनम झा, मंजू लता यूके, आलो मिश्रा, मनीषा शर्मा, संत सिंह, प्रमोद सिंह, वैभव चौरसिया ,सुशांत राईका, रोहित मित्तल, संतोष भगत, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, उमाशंकर महतो, शैलेश कुमार, सीताराम यूके आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612406&action=edit">यह

भी पढ़ें:चंद्रपुरा : जगरनाथ महतो की पहल पर कैंबिनेट में 1932 पर लगी मुहर, इसे हर हाल में रखा जाएगा ज़िंदा : सीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही