Search

 
 
 

Jadugoda :  पोटका में मीरा मुंडा का विरोध जारी, 24 घंटे के अंदर प्रत्याशी बदलने की मांग

 
  • आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, जुड़ी में भाजपा की बूथ स्तर कमिटी की बैठक
  • एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता होपना महाली कर रहे अगुवाई
Jadugoda :  भाजपा हाईकमान द्वारा 66 प्रत्याशियों की पहली सूची में पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा का नाम घोषित किए जाने के बाद से पोटका में विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. क्षेत्र के कार्यकर्ता किसी स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग पर अड़े हुए हैं. भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता होपना महाली की अगुवाई में आज दूसरे दिन सोमवार को भी भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहा. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-ssp-held-a-meeting-with-police-officials-in-ghatshila/">Ghatshila

: एसएसपी ने घाटशिला में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
इसे लेकर आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, जुड़ी में भाजपा की बूथ स्तर कमिटी की बैठक हुई. बैठक में 24 घंटे के अंदर पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा को बदलने की मांग की गई अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता की ओर से किसी भी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर खड़ा करने का फैसला लिया गया. बैठक में मीरा मुंडा वापस जाओ के नारे लगे. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/strong-welcome-for-bjp-candidates-in-satbarwa/">पलामू:

सतबरवा में भाजपा प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत 
इस बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रवक्ता उपेन्द्र नाथ सरदार, गुलशन सरदार, संतोष सरदार, विवेक त्रिवेदी, ललन यादव, मनोज कुमार सिंह, जनता सरदार, श्यामल महाकूड, नील कमल सिंह, भानु भूमिज, अमूल्यो सी, सचिन बारीक, मिठू भूमिज, होपना महाली, आपत्ति केवर्त, पूर्ण गोप, काशीराम सरदार, रतन सरदार निवास सरदार, संतोष सरदार, अतुल सरदार, आकाश सरदार, समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :  शर्मसार">https://lagatar.in/shameful-the-cruel-father-made-his-daughter-a-victim-of-lust/">शर्मसार

: हैवान पिता ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही