Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, आईजी ने दिये सख्त निर्देश

Palamu : पलामू-गढ़वा और लातेहार में होली और शबे बरात को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी. इसको लेकर पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा ने खास निर्देश दिए हैं. होली में हुड़दंग करने वाले लोगों पर इस बार शिकंजा कसने की तैयारी है. पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा ने तीनों जिलों के एसपी को सभी चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को लगाने का आदेश दिया है. सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती करने की आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/hooliganism-will-have-to-be-heavy-in-holi-deployment-about-5000-additional-forces-across-jharkhand/">होली

में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, पूरे झारखंड में करीब 5000 अतिरिक्त बलों की तैनाती
चौक-चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच करने के भी आदेश दिए हैं. जहां बीते कुछ सालों से होली के दिन लोगों को परेशानी हुई है या सबसे अधिक हादसे हुए हैं, वैसे स्थानों पर पीसीआर और जवानों को तैनात करने का निर्देश दिये हैं. इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहने और पल-पल की जानकारी साझा करने को कहा गया है. तीनों जिले के एसपी खुद मौके पर सक्रिय रहेंगे और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेंगे. होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली और शबे बरात को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. गलत करते जो भी पकड़ा जाएगा, उन पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही