Search

 
 
 

Hug Day : पार्टनर को रोज लगाये जादू की झप्पी, सेहत के लिए काफी फायदेमंद

 
LagatarDesk :  फरवरी का महीना कपल्स वैलेंटाइन वीक मनाते हैं. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार करने वाले कुछ न कुछ स्पेशल डे मनाते है. वैलेंटाइन डे के छठे दिन यानी 12 फरवरी को Hug Day मनाया जाता है. किसी भी रिश्ते के लिए Hug Day का खास महत्व है. इस दिन कपल्स गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि पार्टनर को गले लगाना कितना फायदेमंद है. आइये आपको बताते हैं कि पार्टनर के Hug करने से क्या फायदे होते हैं.

Hug करने से ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/06_08_2022-high_blood_pressure_22958679.webp"

alt="" width="1200" height="675" /> स्टडी के मुताबिक, अपने पार्टनर को हग करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है. जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

Hug करना दिल के लिए फायदेमंद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/dragon-fruit-for-heart-health.jpg"

alt="" width="1200" height="675" /> स्टडी के अनुसार, हग करने से शरीर में लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ जाता है. जिससे दिल स्वस्थ रहता है. हग करने से दिल भी सेहतमंद यानी हेल्दी रहता है.

Hug करने से स्ट्रेस होता है कम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/images-3.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> कई स्टडी में बताया गया कि अपने पार्टनर को Hug करने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है. जिससे आपका स्ट्रेस कम होता है. साथ ही कपल्स की याद्दाश्त भी तेज होती है.

Hug करने से मूड रहता है फ्रेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/images-1-1.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> शोधकर्ताओं का मानना है कि Hug करने से व्यक्ति का मूड फ्रेश रहता है. दरअसल जब आप किसी को Hug करते हैं तो आपके दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन अधिक मात्रा में निकलता है. जिससे आपका मूड फ्रेश रहता है. Hug करने से व्यक्ति के काम करने की क्षमता भी बढ़ती है.

Hug करने से बीमरियों का खतरा होता है कम

करीब 400 से अधिक लोगों पर एक स्टडी हुई थी. जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि Hug करने से व्यक्ति के बीमार होने की संभावना कम होती है. जिन लोगों को पार्टनर का सपोर्ट मिलता है वो कम बीमार पड़ते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही