Search

 
 
 

गया: तारचुआ के जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

 
Gaya: पुलिस और सीआरपीएफ ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आईडी बनाने वाले सामान बरामद किये. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर लगभग 45 तरह के उपकरण बरामद किये. यह ऑपरेशन गया जिले के इमामगंज के छकर बंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ के जंगलों में किया गया, जहां पहाड़ों के अंदर बनाए गए गुफा से सामान बरामद किया. जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों पर हमला करने के इरादे से नक्सलियों के द्वारा बम और आईडी बनाने का सामान छिपााया गया था. वहीं आईडी बनाने के लिए कई सामान भी थे. इसे जंगलों में छिपाकर रखा गया था और उसे बनाया जा रहा था. जब सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिली तो जानकारी मिली तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि सुरक्षा बलों के आने के पहले ही नक्सली फरार हो चुके थे. इसे भी पढ़ें – शेख">https://lagatar.in/india-will-not-extradite-sheikh-hasina-visa-extended-bangladesh-cancelled-passport/">शेख

हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा भारत, वीजा बढ़ाया, बांग्लादेश ने पासपोर्ट रद्द किया…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही