Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंधी-तूफान से बरगद का विशाल पेड़ गिरा, कतरास-तोपचांची मार्ग पर यातायात बाधित

Topachanchi : झारखंड के कई जिलों में बीती रात तेज आंधी-तूफान और बारिश हुई. इस तेज आंधी-तूफान और बारिश ने तोपचांची प्रखंड के विभिन्न इलाकों में भी कहर बरपाया. प्रखंड के कई इलाकों में तेज आंधी की वजह से कई पेड़ गिर गये. वहीं क्षेत्र में घंटों से बिजली भी गुल है. इधर कतरास-तोपचांची मार्ग स्थित हीरापुर में बरगद का विशाल पेड़ भी गिर गया है. जिसकी वजह से घंटों से यातायात बाधित है. खबर लिखे जाने तक पेड़ सड़क में ही गिरा था. पेड़ गिरने से श्रीरामपुर पंचायत के नागेंद्र पांडेय का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई हताहत की खबर नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1820ae87-1232-4f40-a37e-9d5c79c03c9d.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" />

कई क्षेत्रों में बिजली का तार जर्जर अवस्था में

गोपाल पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गयी है. अधिकारियों ने जल्द समस्या का निपटारा करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि कई क्षेत्रों में बिजली का तार जर्जर अवस्था में है. कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही