Search

 
 
 

पलामू: पकरिया के पीडीएस दुकान में भारी अनियमितता

 
Patan (Palamu): पाटन प्रखंड के महुलिया पंचायत के संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली दुकान मे भारी अनियमितता बरती जा रही है. सरकार द्वारा मिलने वाले दो वक्त का राशन भी गबन किया जा रहा है. बता दें कि पीडीएस दुकानदार के द्वारा दो नापतौल का मशीन रखा गया है. एक मशीन से लाभुकों को बालू तौलकर अंगूठा लगाकर पर्ची निकला जाता है. तो दूसरे मशीन से राशन को कम कर के दिया जाता है. यहां तक कि सरकार की नियमों के अनुसार सोमवार को पीडीएस दुकान बंद रहता है. लेकिन उनके द्वारा नियमों को ताख पर रख कर दुकान को संचालित किया जा रहा है. कार्डधारी लाभुक आदित्य यादव ने बताया कि हमलोगों को कार्ड के अनुसार राशन नहीं दिया जाता है. कार्ड के प्रति यूनिट पर किसी को एक केजी तो किसी को आधा केजी राशन कम दिया जाता है. मांगने पर डीलर के द्वारा बताया जाता है कि हमलोगों को राशन कम मिलता है. तो हमलोग कहां से देंगे, लेना है तो लीजिए नहीं तो जा सकते हैं. इस संबंध में पंचायत के मुखिया अनुराधा देवी ने कहा कि अगर डीलर इस तरह का कार्य कर रहा है तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर पाटन प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार को फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. इसे भी पढ़ें - बैद्यनाथ">https://lagatar.in/baidyanath-ram-met-kalpana-soren-wished-her-all-the-best/">बैद्यनाथ

राम ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही