Search

 
 
 

चार माह बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी उछाल, 572.8 अरब डॉलर पहुंचा कोष

 
LagatarDesk : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर डाटा जारी किया है. आंकड़ों के अनुसार, देश के भंडार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 17 मार्च 2023 को समाप्त हुए सप्ताह में कोष 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर पहुंच गया. 11 नवंबर 2022 को बाद विदेशी मुद्रा भंडार में यह सबसे बड़ा उछाल है. वहीं 3 फरवरी 2023 के बाद विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर पर है. पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.39 अरब डॉलर घटकर 560.003 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. जो तीन माह का निचला स्तर था. (पढ़ें, अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-the-fight-against-extremism-continues-crpfs-important-contribution-in-history/">अमित

शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है, इतिहास में CRPF का अहम योगदान)

10.49 अरब डॉलर उछलकर 505.35 अरब डॉलर पर पहुंचा एफसीए

फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में बढ़त के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में भी उछाल देखने को मिला है. डाटा के मुताबिक, एफसीए में 10.49 अरब डॉलर का उछाल आया. यह बढ़कर 505.35 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है. मालूम हो कि विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी एसेट्स का अहम हिस्सा होता है. इसके बढ़ने और घटने से देश के भंडार पर सीधा असर पड़ता है. एफसीए बढ़ने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है. इसे भी पढ़ें : चैत्र">https://lagatar.in/chaitra-navratri-worshiping-maa-kushmanda-will-keep-diseases-away-offering-malpua-will-be-happy/">चैत्र

नवरात्र : माता कुष्मांडा की पूजा करने से बीमारियां रहेंगी दूर, मालपुआ भोग लगाने से मां होंगी खुश

स्वर्ण भंडार, एसडीआर और आरक्षित मुद्रा भंडार में भी इजाफा

आंकड़ों के अनुसार, 17 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.187 अरब डॉलर बढ़कर 44.109 अरब डॉलर हो गया. वहीं आईएमएफ में मिला देश का एसडीआ 9.8 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 18.219 अरब डॉलर हो गया. समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का आरक्षित मुद्रा भंडार भी 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.125 अरब डॉलर हो गया. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-congress-releases-first-list-of-124-candidates-state-president-dk-shivakumar-will-contest-from-kanakapura/">कर्नाटक

चुनाव : कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही