Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 291 अंकों की बढ़त, अडानी इंटरप्राइसेज के शेयर 6% चढ़े

LagatarDesk :  सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में में आधे-आधे फीसदी से ज्यादा का इछाल नजर आ रहा है.  सेंसेक्स 291.36 अंकों की तेजी के साथ 59253.4 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 92.75 अंक चढ़कर 17396.7 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. थोड़े देर के बाद सेंसेक्स 366.75 अंकों की बढ़त के साथ 59328.8 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 112.80 चढ़कर 17416.75 के स्तर पर आ गया. (पढ़ें, पुरुलिया">https://lagatar.in/discussion-on-extradition-to-india-of-danish-citizen-kim-davy-accused-of-dropping-arms-in-purulia/">पुरुलिया

में हथियार गिराने के आरोपी डैनिस नागरिक किम डेवी के भारत प्रत्यपर्ण की चर्चा तेज)

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.28 फीसदी की बढ़त

शेयर बाजार में आयी इस तेजी के कारण आईटी और मेटल शेयरों में लिवाली देखी जा रही है. निफ्टी में अडानी इंटरप्राइसेज के शेयर 6% के ऊपर कारोबार कर रहा है. हिंडाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी 2-2% की मजबूती है. आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 27 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल 3 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 2.28 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं पावरग्रिड के शेयरों में 1.69 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में पावरग्रिड, एचयूएल और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आईपीएस">https://lagatar.in/ips-sunil-bhaskar-became-dig-in-charge-of-ranchi/">आईपीएस

सुनील भास्कर बने रांची के प्रभारी डीआईजी

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा मोटर्स, एसबीआईस, टीसीएस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और लार्सन के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा आईटीसी, टाइटन, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, भारती एयरटेल, विप्रो, नेस्ले, एनटीपीसी, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा के शेयर भी हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-took-a-turn-cold-and-strong-winds-blowing-in-delhi-ncr-alert-for-rain/">मौसम

ने ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में चल रहीं ठंडी और तेज हवाएं, बारिश को लेकर भी अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही