Search

 
 
 

पलामू: पहाड़ के पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद

 
Medininagar: पलामू जिले के पिपरा थाना पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पहलदेवा से चेरीधाम जाने वाले रास्ते में स्थित झरना पहाड की तराई के पास से एक .303 मैगजीन एवं बोल्ट लगा राइफल जिस पर 23857 लिखा हुआ है समेत 0.22 एमएम का 914, पैंदे पर 30-06 एसपीआरजी पीपीयू लिखा 54 तथा 30-06 एसपीआरजी एसएंडपी लिखा 26 कारतूस बरामद किया है. इस संबंध में कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपरा झरना पहाड के पास किसी अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने को लेकर माओवादी नितेश यादव उर्फ इरफान, संजय यादव उर्फ गोदराम व इनताज अंसारी उर्फ ठेंगन मिंया समेत अन्य पांच माओवादियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार एवं गोली को जमीन में छुपाकर रखा गया है. एसपी ने कहा कि सूचना के बाद छापामारी के दौरान हथियार व कारतूस के अलावा एक पुराना बिना ढक्कन का स्टील कैन को बरामद किया गया है. इस संबंध में संबंधित लोगों पर आर्म्स एक्ट की धारा-25 (1)/26/35 के तहत पीपरा थाना कांड सं0-50/24 दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. छापामारी दल में छतरपुर एसडीपीओ अवधकिशोर यादव, छतरपुर पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, पीपरा थाना प्रभारी विमल कुमार, झारखण्ड जगुआर के पुअनि हरि कृष्णा शरण, रूलेश रंजन, अजीत कुमार, कुलेश्वर महतो, एएसआई कॉसमोश भेंगरा व तसतुक अंसारी समेत पीपरा थाना व जैप-08 के सशस्त्र जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही