Search

 
 
 

रांची में किराए के मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, आरोपी पर FIR

राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित द्वारिकापुरी, कमड़े में पुलिस ने एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी जानवीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित द्वारिकापुरी, कमड़े में पुलिस ने एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी जानवीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 


पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी से मिली सूचना के आधार पर रातू पुलिस द्वारिकापुरी रोड नंबर-9 स्थित एक मकान पहुंची. वहां विनोद प्रसाद के किरायेदार जानवीलाल के कमरे से विभिन्न ब्रांड की कुल आठ पेटी विदेशी शराब बरामद की गई .

 


बरामद शराब में स्टर्लिंग रिजर्व, रॉयल स्टैग, आइकॉनिक व्हाइट, मैकडॉवेल्स नंबर-1 और रॉयल चैलेंज ब्रांड की बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर शराब को जब्त कर लिया .

 


छापेमारी के दौरान मकान बंद मिला और मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये. स्थानीय चौकीदारों ने पुलिस को बताया कि आरोपी जानवीलाल को पूछताछ के लिए पहले ही कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई थी.

 

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब कहां से लायी गई थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था .

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही