Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरुः घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Kiriburu: मनोहरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुरानापानी निवासी शंकर भंज एवं दामोदर सुरीन के घर पर देर रात छापेमारी कर दोनों के घर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराबों की बरामद की. बरामद शराब की अनुमानित मूल्य 15,130.80 रुपया बताई जा रही है. जिसे विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया. जिसमें अभियुक्त शंकर भंज की गिरफ्तारी की गई एवं दामोदर सुरीन अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. इस संदर्भ में मनोहरपुर थाना में केस दर्ज किया गया. इस अभियान में मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित खाखा, पुअनि मयंक प्रसाद, राजेश कुमार यादव एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-siddiquis-son-zeeshan-joins-ajit-pawar-faction-gets-ticket-from-bandra-east-seat/">बाबा

सिद्दिकी का बेटा जीशान अजीत पवार गुट में शामिल, बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही