Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटानगर स्टेशन के पास लावारिस ट्राली बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन परिसर के फुट ओवर ब्रिज के पास एक लावारिस ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. बरामद शराब को आरपीएफ ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम द्वारा अवैध रूप से नशीले पदार्थ के साथ ट्रेन में परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-arrested-in-pradeep-singh-murder-case-of-mango-police-will-reveal-soon/">जमशेदपुर

: मानगो के प्रदीप सिंह हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

ओवरब्रिज के समीप पड़ा था बैग

इसी क्रम में शुक्रवार की रात आरपीएफ की टीम गश्त कर रही थी. तभी टीम को आरक्षण काउंटर के पास रेलवे फुट ओवरब्रिज के समीप एक लावारिश ट्रॉली बैग रखा हुआ मिला. आसपास ढूंढने पर उसका कोई मालिक नहीं मिला. जांच के क्रम में ट्रॉली बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें शराब की बोतलें मिली, सभी पर रॉयल सन गोल्ड व्हिस्की लिखा हुआ था. अगल-बगल के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी अपना स्वामित्व ट्रॉली बैग के संबंध में नहीं बताया. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 21,700 बताई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही