Search

झारखंड में IAS की भारी कमी, कई के जिम्मे एक से ज्यादा विभाग

  • कई विभाग चल रहे हैं प्रभार में, कई अहम पद खाली पड़े
  • कई आईएएस चले गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, दो सलाखों के पीछे
Kaushal Anand Ranchi : सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने वाले आईएएस अधिकारियों की झारखंड में भारी कमी है. प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के 224 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें केवल 170 पदों पर ही तैनाती दी गई है. अब भी 54 पद रिक्त पड़े हैं. कई आईएएस अधिकारी दूसरे विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं. सरकार की योजनाओं को सचिवालय स्तर से धरातल तक ले जाने की अहम जिम्मेवारी आईएएस अफसरों पर ही होती है. फिलहाल किसी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर को प्रमोट करके आईएएस भी बनाया नहीं जा सकता है, क्योंकि इसका काम भी राज्य सरकार पूरा कर चुकी है.

झारखंड में आईएएस अधिकारियों की मौजूदा स्थिति

  • स्वीकृत पद : 224
  • कार्यरत : 170
  • रिक्त पद : 54

कौन-कौन से पद रिक्त

पलामू कमिश्नर, दक्षिणी छोटानागपुर कमिश्नर, आईपीआरडी निदेशक, समाज कल्याण निदेशक, उद्योग निदेशक, विशेष सचिव गृह कारा, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निबंधन महानिरीक्षक.

इनके पास अतिरिक्त प्रभार

वंदना डाडेल : सीएम की प्रधान सचिव और प्रभार में कैबिनेट सचिव अविनाश कुमार : ऊर्जा सचिव, प्रभार महिला, बाल एवं समाज कल्याण विभाग अरूण कुमार सिंह : विकास आयुक्त, प्रभार में अपर प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह : वित्त सचिव, ग्रामीण विकास कार्य. प्रशांत कुमार : सचिव जल संसाधन विभाग, प्रभार प्रशासक स्वर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना, सचिव योजना एवं विकास विभाग विप्रा भाल : सचिव आईटी, प्रभारी सचिव वाणिज्य-कर विभाग अमिताभ कौशल : सचिव खाद्य आपूर्ति, प्रभार राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग

 आईएएस अधिकारी गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

झारखंड में आईएएस की कमी के पीछे की एक मुख्य वजह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना भी है. हाल में ही झारखंड के दो आईएएस केके सोन और आराधना पटनायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. इसके पूर्व मुख्य सचिव रैंक के आईएएस राजीव गौवा, एनएन सिन्हा, इंदू शेखर चतुर्वेदी, अलका तिवारी, मुखमीत सिंह भाटिया, एसकेजी रहाटे, शैलेश कुमार सिंह और निधि खरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसके पहले से ही सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील कुमार वर्णवाल, हर्ष मंगला, दिव्यांशु झा के अलावा शांतनु अग्रहरि भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.

ये आईएएस अधिकारी सलाखों के पीछे

झारखंड में दो आईएएस अधिकारी ईडी की कार्रवाई में जेल भेजे जा चुके हैं. इनमें आईएएस पूजा सिंघल और छवि रंजन शामिल हैं.

आईपीएस की कमी

प्रदेश में सिर्फ आईएएस अधिकारियों की ही नहीं आईपीएस की भी कमी है. झारखंड में आईपीएस अधिकारियों के स्वीकृत पद 149 हैं. लेकिन मौजूदा समय में 111 आईपीएस ही कार्यरत हैं. उनमें भी 22 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. 13 आईपीएस अपने विंग के अतिरिक्त दूसरे विभाग के प्रभार भी संभाल रहे हैं. अब भी झारखंड में 34 आईपीएस के पद रिक्त हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-10-thousand-fine-on-food-van-operator-in-doranda-2-goods-seized/">रांची

: डोरंडा में फूड वैन संचालक पर 10 हजार फाइन, 2 के सामान जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp