Search

 
 
 

तमिलनाडु में भारी उलटफेर, सीएम एमके स्टालिन हारे, विजय की पार्टी TVK ने रचा इतिहास

पश्चिम बंगाल के बाद तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हुआ है. खबर आयी है कि मख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से 8 हजार वोटों चुनाव हार गये.
 

 Chennai : पश्चिम बंगाल के बाद तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हुआ है. खबर आयी है कि मख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से 8 हजार वोटों चुनाव हार गये.

 

फिल्म अभिनेता विजय की नयी नवेली पार्टी TVK के उम्मीदवार वीएस बाबू यहां से चुनाव जीत गये हैं. कोलाथुर सीट तमिलनाडु की सबसे  अहम सीटों में शामिल हैं.

 

इसी सीट से जीत कर डीएमके  अध्यक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लगातार तीन बार (2011, 2016 और 2021) विधानसभा पहुंचे हैं. 

 

मुख्यमंत्री की सीट होने के कारण यहां का चुनाव सिर्फ विधायक का चुनाव नहीं माना जाता,  बल्कि सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह करार दिया जाता है.

 

इलेक्शन कमिशन के आंकडों के अनुसार अभी तमिलनाडु में 224 सीटों के रुझान आये हैं. जोजफ विजय की पार्टी TVK 87 सीटों पर आगे है. 22 सीटें जीत चुकी है. DMK 51 पर आगे है, 8 सीट जीत चुकी है. ADMK 41 पर आगे है, 4 जीत चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही