Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हूल दिवस से मिलती है अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा : राजेंद्र सिन्हा

Advertisement
Advertisement
हूल दिवस हमें याद दिलाता है कि झारखंड वीरों की भूमि है : राजेंद्र सिन्हा Medininagar : झारखंड की माटी के वीर सपूत अमर शहीद क्रांतिकारी सिदो- कान्हू, फूलो झानो और चांद भैरव सहित अन्य हजारों शहीद की याद में झामुमो पलामू के द्वारा हूल दिवस मनाया गया. झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झामुमो कार्यालय में शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर सबों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल सबसे पहले झारखंड ने ही फूंका था. इस क्रांति का नेतृत्व सिदो- कान्हू ने किया था. सभी झारखंडी इस दिन को अपने संघर्ष और अंग्रेजों के द्वारा मारे गए अपने 20000 लोगों की याद में मनाते हैं. आज उन्हें याद कर उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. हूल दिवस हमें याद दिलाता है कि झारखंड हमेशा से वीरों की भूमि रही है और हेमंत सरकार और झामुमो हमेशा झारखंड के वीर शहीदों का सम्मान करती है और उनके बताए रास्तों पर चलती है.  एक अंग्रेज इतिहासकार हंटर ने भी लिखा है कि इस महान क्रांति में लगभग 20000 आदिवासियों को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि, संथालों के इस बलिदान पर कोई भी अंग्रेज सिपाही ऐसा नहीं मिला, जो शर्मिंदा न हुआ हो. हम सबों को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए और बच्चों को भी उनके आदर्शों के बारे में बताने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : मोहब्बत">https://lagatar.in/love-is-not-for-sale-change-slogan-and-advisor-rahul-gandhi-anand-mohan/">मोहब्बत

बिकाऊ नहीं, स्लोगन और सलाहकार बदलें राहुल गांधी : आनंद मोहन
इस मौके झामुमो के जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, अशफर रब्बानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, नगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, महिला मोर्चा सचिव संजू देवी, कोषाध्यक्ष सलोनी टोप्पो, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, अविनाश, बबलू सिंह, देव, हाजी ललन, विनय सिंह, संगठन सचिव अनुराग प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव उमा सिंह, सोनम राइन, रंजन चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष राजिया नियाजी, इलायची देवी, प्रभा देवी, राजो देवी, पनवा देवी, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, सदर प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी, पांडू प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम, शफीक अंसारी, छात्र मोर्चा के प्रिंस राज, गौरव, राज विशाल, राहुल मेहता सहित सैकड़ों झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : एशेज">https://lagatar.in/ashes-test-steve-smith-creates-record-leaves-behind-ricky-ponting-and-sachin-tendulkar/">एशेज

टेस्ट : स्टीव स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही