Search

 
 
 

लातेहार: बिजली विभाग के मानव दिवस कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Latehar: बरवाडीह, गारू एवं महुआडांड़ के बिजली विभाग के मानव दिवस कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है. कर्मियों ने बताया कि मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के संवेदक के द्वारा हमलोगों को समय पर मानदेय  नहीं दिया जाता है. मानदेय  भुगतान की मांग को लेकर वे सब 25 नवंबर को धरना पर भी बैठे थे. धरना के बाद यह समझौता हुआ था कि महीने के हर 10 तारीख को मानव दिवस कर्मियों का मानदेय मिल जायेगा. कर्मियों ने बताया कि पांच माह का मानदेय बकाया था, धरना के समय तीन माह का दिया गया. कहा कि आश्वासन दिया गया था कि बकाया पैसा 10 दिसंबर को दे दिया जायेगा. लेकिन संवेदक द्वारा हमलोगों अब तक पैसा नहीं दिया गया है. मानदेय नहीं मिलने से उनके समक्ष जीवनयापन की बड़ी समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गयी है. वे बाजार में कर्जदार हो गए हैं. मानव दिवस कर्मियों ने मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के पैसा दिलाने और इस कंस्ट्रक्शन को हटाने का मांग किया है. विधायक ने कर्मियों को शीघ्र समस्‍या का समााधन करने की बात कही. मौके पर राहुल कुमार, पंकज कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, धीरेंद्र कुमार, गुंजन कुमार, संतु सिंह, पप्पू यादव, सुनील टोप्पो, विकास कुमार, संजय प्रजापति, वीरेंद्र कुमार समेत बरवाडीह, गारू एवं महुआडांड़ के कई मानव दिवस कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही