Search

 
 
 

मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन मजबूती से कर रहा काम : मोहित नवानी

 
मानवाधिकार से संबंधित लोगों को जागरूक करें ताकि अपराध पर नियंत्रण हो : मोहित नवानी Ramgarh: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के चेयरमैन मोहित नवानी और राष्ट्रीय संयोजक अजय मिश्रा का बेरमो बोकारो में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. रांची से बेरमो, बोकारो जाने के क्रम में मोहित नवानी और अजय मिश्रा का संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम के नेतृत्व में पतरातू, घुटुवा बरकाकाना, रामगढ़ सहित दर्जनों जगहों पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. मोके पर संगठन के चेयरमैन मोहित नवानी ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए वे देश के सभी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में झारखण्ड आये हुए हैं. यहां से बंगाल और बिहार का दौरा है, जो लगातार मार्च महिना के अंतिम दिन तक चलेगा. उन्होंने बताया कि संगठन देश के 20 राज्यों में मजबूती के साथ काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें-राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-met-the-governor-of-rajasthan/">राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन ने राजस्थान के गर्वनर से की मुलाकात

झारखंड में भी हो रहा अच्छा काम : मोहित नवानी

मोहित नवानी ने कहा कि झारखण्ड में भी रंजीत राम के नेतृत्व में मजबूत काम हो रहा है. ये पहले से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते आ रहे हैं. बहुत जल्द झारखण्ड में संगठन के द्वारा गरीब माता-पिता की लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा. साथ ही सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने जिलों के उपायुक्त से मिलकर मेडिकल केंप, रक्तदान शिविर लगायें. इससे जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके. यह भी निर्देशित किया गया है कि गांव, कस्बों में जाकर मानवाधिकार से संबंधित लोगों को जागरूक करें ताकि अपराध पर लगाम लगे. स्वागत करने वालों में मनोज कुमार, विनीत कुमार, अनिल नायक, राज कुमार रवानी, दिलीप कुमार, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राज सिन्हा, कुलदीप सोनी, धीरज कुमार दास, अमित कुमार, शंकर कालिंदी, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, रामबीर राम समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-वृंदा">https://lagatar.in/vrinda-karat-met-kalpana-soren/">वृंदा

कारात ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही