Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरगोड़ा थाना में बेरहमी से पिटाई मामले में कार्रवाई करे मानवाधिकार आयोग : बाबूलाल

  • आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को लिखा पत्र
Ranchi: राजधानी के अरगोड़ा थाना में एक व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक पिटाई करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है. आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा के नाम लिखे पत्र में बाबूलाल ने कहा है कि 15 जून को अरगोड़ा थाना में विनोद कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया. विनोद न तो अपराधी है और न उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह एक आम आदमी है, जो थान में न्याय की आस लेकर गुहार लगाने गया था. पुलिस वालों से कुछ सवाल पूछने पर उसे पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया गया. बाबूलाल ने आयोग से आग्रह किया है कि तत्काल राज्य सरकार को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए. अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार समेत अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए. सरकार द्वारा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई है, इसलिए सरकार को भी इस मामले में पार्टी बनाया जाए. इसे भी पढ़ें – खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबर

का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही